फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोना 500 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़ा, चांदी 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची

Thu, 12 Dec 2024 06:14 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: देश की राजधानी में गुरुवार को सोने का भाव 500 रुपये बढ़कर 80,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली यह बहुमूल्य धातु 80,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। पिछले तीन सत्रों में पीली धातु की कीमत लगभग 2,000 रुपये उछल चुकी है। चांदी भी गुरुवार को 700 रुपये की तेजी के साथ 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमतें - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार खुदरा विक्रेताओं और आभूषण विक्रेताओं की लगातार खरीदारी से देश की राजधानी में गुरुवार को सोने का भाव 500 रुपये बढ़कर 80,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली यह बहुमूल्य धातु 80,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। पिछले तीन सत्रों में पीली धातु की कीमत लगभग 2,000 रुपये उछल चुकी है।

विज्ञापन


चांदी भी गुरुवार को 700 रुपये की तेजी के साथ 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 96,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव भी 500 रुपए बढ़कर 80,500 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। बुधवार को यह 80,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

व्यापारियों के अनुसार, आभूषण विक्रेताओं की लगातार खरीदारी और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई। इस बीच, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा कारोबार में फरवरी डिलीवरी सोना अनुबंध 114 रुपये या 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,888 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
विज्ञापन


एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, "सोने में उतार-चढ़ाव भरे दायरे में कारोबार हुआ और उच्च स्तर पर मामूली मुनाफावसूली देखी गई। कॉमेक्स पर कीमतों को 2,720-2,725 डॉलर के आसपास प्रतिरोध का सामना करना पड़ा, जबकि एमसीएक्स पर 79,000 रुपये के आसपास अवरोध का सामना करना पड़ा।"

हालांकि, मार्च डिलीवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत 420 रुपये या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 96,222 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 9.70 डॉलर प्रति औंस या 0.35 प्रतिशत गिरकर 2,747 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी रिसर्च विश्लेषक मानव मोदी ने कहा, "मुद्रास्फीति के आंकड़े मिश्रित आने के बाद बुधवार के सत्र में सोना 2,700 डॉलर के स्तर को पार कर गया। हालांकि, बाजार सहभागियों ने दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक में ब्याज दरों में एक और कटौती को अधिक तवज्जो नहीं दी, जिससे सर्राफा को समर्थन मिला।"

भू-राजनीतिक तनाव के कारण भी संकट बढ़ रहा है, विशेष रूप से मध्य पूर्व में, जिसमें अब सीरिया भी शामिल हो गया है। चीन के केंद्रीय बैंक की की ओर से एक बार फिर अपना स्वर्ण भंडार बढ़ाने से भी सुरक्षित निवेश की धारणा को बल मिला है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "व्यापारी अब उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) और साप्ताहिक बेरोजगारी दावों सहित अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।"

गांधी ने कहा कि इसके अलावा अमेरिकी फेड और यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ईसीबी) की मौद्रिक नीति, प्रेस ब्रीफिंग से भी सर्राफा कीमतों पर असर पड़ने की उम्मीद है। जानकारों के अनुसार अगले सप्ताह होने वाली बहुप्रतीक्षित फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की मौद्रिक नीति बैठक पर बाजार की नजर बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें