फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार हैसियत के लिहाज से बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ सर्वाधिक नुकसान

Sun, 29 Dec 2019 11:53 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : ANI
विज्ञापन

बीते सप्ताह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण ( बाजार हैसियत ) 64,419.10 करोड़ रुपये कम हुआ है। इस दौरान सर्वाधिक नुकसान मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। इस सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 106.4 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट आई।

इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण

  • वहीं एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 6,992.28 करोड़ रुपये की तेजी के साथ 4,22,659.93 करोड़ रुपये पर आ गया।
  • आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,371.84 करोड़ रुपये की बढ़त लेकर 3,55,415.68 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
  • इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण में 2,050.79 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 3,13,769.82 करोड़ रुपये पर आ गया।
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 616.97 करोड़ रुपये चढ़कर 4,22,127.53 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

 

इन कंपनियों का कम हुआ बाजार पूंजीकरण

  • इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 36,291.90 करोड़ रुपये कम होकर 9,77,600.27 करोड़ रुपये रह गया।
  • एचडीएफसी बैंक के बाजार पूंजीकरण में भी गिरावट आई। यह 11,666.10 करोड़ रुपये गिरकर 6,98,266.18 करोड़ रुपये हो गया।
  • टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ( टीसीएस ) का बाजार पूंजीकरण 9,155.82 करोड़ रुपये लुढ़ककर 8,24,830.44 करोड़ रुपये हो गया।
  • आईटीसी की बाजार हैसियत 5,241.22 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 2,91,238.23 करोड़ रुपये पर आ गई। 
  • कोटक बैंक का बाजार पूंजीकरण 1,528.55 करोड़ रुपये घटकर 3,21,960.76 करोड़ रुपये पर आ गया।
  • भारतीय स्टेट बैंक ( एसबीआई ) का बाजार पूंजीकरण 535.48 करोड़ रुपये कम होकर 3,00,982.52 करोड़ रुपये रह गया।

 

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पर हैं ये कंपनियां 

1. रिलायंस इंडस्ट्रीज

विज्ञापन

2. टीसीएस
3. एचडीएफसी बैंक
4. एचडीएफसी
5. हिंदुस्तान यूनिलीवर
6. आईसीआईसीआई बैंक
7. कोटक महिंद्रा बैंक
8. इंफोसिस
9. भारतीय स्टेट बैंक
10. आईटीसी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें