सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) में बीते सप्ताह 1,37,508.61 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। सबसे अधिक फायदे में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं। समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 850.15 अंक या 2.41 प्रतिशत के लाभ में रहा।
इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण
- समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 31,294.89 करोड़ रुपये बढ़कर 8,25,149.40 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
- इसी तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 28,464.11 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 11,33,168.55 करोड़ रुपये रहा।
- एचडीएफसी की बाजार हैसियत 20,519.86 करोड़ रुपये बढ़कर 3,27,120.52 करोड़ रुपये हो गई।
- साथ ही आईटीसी की 15,057.98 करोड़ रुपये बढ़कर 2,54,879.41 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
- भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 11,347.56 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 3,17,022.44 करोड़ रुपये पर आ गया।
- एचडीएफसी बैंक का 10,211.92 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,89,765.72 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
- आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 7,780.46 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,33,782.89 करोड़ रुपये रहा।
- इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 6,154.48 करोड़ रुपये बढ़कर 3,24,803.13 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
- हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 4,193.95 करोड़ रुपये बढ़कर 5,10,392.76 करोड़ रुपये पर आ गई।
- कोटक महिंद्रा बैंक की 2,483.4 करोड़ रुपये बढ़कर 2,67,831.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पर ये कंपनियां
- रिलायंस इंडस्ट्रीज
- टीसीएस
- एचडीएफसी बैंक
- हिंदुस्तान यूनिलीवर
- एचडीएफसी
- इंफोसिस
- भारती एयरटेल
- कोटक महिंद्रा बैंक
- आईटीसी
- आईसीआईसीआई बैंक