फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स की दस में से छह कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण, शीर्ष पर रिलायंस इंडस्ट्रीज

Sun, 17 Nov 2019 12:34 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष दस में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण ( Market Capitalization ) 2.4 लाख करोड़ रुपये बढ़ा। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। 

इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण

  • टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 1,93,666.73 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 8,16,068.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 15,182.29 करोड़ रुपये बढ़कर 9,31,412.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 
  • एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 12,917.96 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,99,704.93 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
  • कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार पूंजीकरण में 4,355.08 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई, जिसके बाद यह 3,10,012.67 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 6,430.30 करोड़ रुपये बढ़कर 3,22,725.86 करोड़ रुपये पर आ गया।
  • एसबीआई की बाजार हैसियत में 5,488.63 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई और यह 2,87,372.49 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। 

इन कंपनियों का कम हुआ बाजार पूंजीकरण

  • हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) का बाजार पूंजीकरण 6,277.96 करोड़ रुपये घटकर 4,45,355.96 करोड़ रुपये रह गया। 
  • इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 1,932.77 करोड़ रुपये कम हुआ और यह 3,02,349.51 करोड़ रुपये पर आ गया।
  • आईटीसी को 12,041.92 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और इसका बाजार पूंजीकरण 3,07,990.46 करोड़ रुपये पर आ गया। 
  • वहीं एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में 929.60 करोड़ रुपये की गिरावट आई। यह 3,84,199.95 करोड़ रुपये पर आ गया है।

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पर हैं ये कंपनियां 

1. रिलायंस इंडस्ट्रीज

विज्ञापन

2. टीसीएस
3. एचडीएफसी बैंक
4. एचयूएएल
5. एचडीएफसी
6. आईसीआईसीआई बैंक
7. कोटक महिंद्रा बैंक
8. आईटीसी
9. इंफोसिस
10. एसबीआई 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें