फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स की आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा, बाजार हैसियत के मामले में शीर्ष पर TCS

Sun, 01 Sep 2019 12:14 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह 77,222.53 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी के पूंजीकरण में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली। 

इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण 

  • सप्ताह के दौरान एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 21,657.69 करोड़ रुपये बढ़कर 3,73,860.41 करोड़ रुपये हो गया।
  • एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 17,950.48 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 6,09,441.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 
  • आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 11,917.17 करोड़ रुपये बढ़कर 3,01,657.76 करोड़ रुपये रहा। 
  • आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 9,490.11 करोड़ रुपये बढ़कर 2,64,975.02 करोड़ रुपये हुआ।
  • इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 5,454.71 करोड़ रुपये बढ़कर 3,49,874.16 करोड़ रुपये हुआ।
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 4,491.96 करोड़ रुपये बढ़कर 4,07,004.24 करोड़ रुपये हो गया।
  • टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 3,940.01 करोड़ रुपये बढ़कर 8,47,307.23 करोड़ रुपये हुआ।
  • एसबीआई का 2,320.40 करोड़ रुपये बढ़कर 2,44,266.62 करोड़ रुपये रहा।

इन कंपनियों का घटा बाजार पूंजीकरण 

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 17,491.60 करोड़ रुपये घटकर 7,91,344.45 करोड़ रुपये हो गया।
  • कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन 7,791.07 करोड़ रुपये गिरकर 2,73,394.07 करोड़ रुपये पर आ गया। 

शीर्ष पर टीसीएस 

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से टीसीएस शीर्ष पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, इंफोसिस, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई का स्थान रहा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें