पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से सबसे ज्यादा बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) टाटा कंल्सटेंसी सर्विसेज (TCS) का बढ़ा है। सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण कुल मिलाकर 99,994.06 करोड़ रुपये बढ़ा है। शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले पायदान पर रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईटीसी, इन्फोसिस, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई का स्थान रहा।
इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण
- टाटा कंल्सटेंसी सर्विसेज (TCS) का बाजार पूंजीकरण 55,235.1 करोड़ रुपये बढ़कर 8,24,342.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
- एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 14,333.73 करोड़ रुपये बढ़कर 6,60,795.95 करोड़ रुपये हो गया है।
- इंफोसिस का बाजार मूल्यांकन 11,970.87 करोड़ रुपये उछलकर 3,21,924.71 करोड़ रुपये रहा।
- एचडीएफसी की बाजार हैसियत 9,538.27 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 3,75,774.07 करोड़ रुपये हुई।
- हिंदुस्तान यूनिलीवर का पूंजीकरण 7,799.37 करोड़ बढ़कर 3,86,449.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
- कोटक महिंद्रा का बाजार पूंजीकरण 1,116.72 करोड़ रुपये बढ़कर 2,90,098.18 करोड़ रुपये हो गया।
इन कंपनियों का घटा बाजार पूंजीकरण
- आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 14,097.4 करोड़ रुपये गिरकर 3,41,586.77 करोड़ रुपये हो गया।
- आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 5,197.06 करोड़ गिरकर 2,73,072.28 करोड़ रुपये पर आ गया।
- रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का पूंजीकरण 4,452.13 करोड़ रुपये लुढ़ककर 8,42,933.64 करोड़ रुपये हुआ।
- भारतीय स्टेट बैंक का मूल्यांकन 1,829.54 करोड़ रुपये गिरकर 3,14,637.18 करोड़ रुपये पर आ गया।