पिछले सप्ताह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण ( बाजार हैसियत ) कम हुआ है। इसमें कुल मिलाकर 29,487 करोड़ रुपये की कमी आई है। सबसे अधिक भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार बंद रहे। वहीं पिछले सप्ताह सेंसेक्स में 86.62 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट आई।
इन कंपनियों का कम हुआ बाजार पूंजीकरण
- एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 10,692.9 करोड़ रुपये कम होकर 2,97,600.65 करोड़ रुपये पर आ गया।
- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के बाजार पूंजीकरण में भी गिरावट आई। यह 10,319.06 करोड़ रुपये कम होकर 8,09,126.71 करोड़ रुपये पर आ गया।
- एचडीएफसी की बाजार हैसियत 5,162.75 करोड़ रुपये कम होकर 4,10,062.89 करोड़ रुपये पर आ गई।
- हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार बाजार हैसियत भी बंद हुई। इसमें 1,515.37 करोड़ रुपये कमी आई और यह 4,86,617.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
- एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 1,068.34 करोड़ रुपये लुढ़ककर 6,66,914.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
- रिलायंस इंडस्ट्रीज की बात करें, तो इसका बाजार पूंजीकरण 729.01 करोड़ रुपये कम होकर 9,41,693.57 करोड़ रुपये रह गया।
इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण
- वहीं इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 4,471.59 करोड़ रुपये बढ़कर 3,39,287.61 करोड़ रुपये हो गया।
- बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में 5,863.46 करोड़ रुपये की बढ़त आई और यह 2,93,666.38 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
- कोटक महिंद्रा बैंक की बाजार हैसियत 956.14 करोड़ रुपये चढ़कर 3,22,542.94 करोड़ रुपये हो गई।
- साथ ही आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 541.78 करोड़ रुपये की वृद्धि के बाद 3,53,766.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पर हैं ये कंपनियां
1. रिलायंस इंडस्ट्रीज
2. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज
3. एचडीएफसी बैंक
4. हिंदुस्तान यूनिलीवर
5. एचडीएफसी
6. आईसीआईसीआई बैंक
7. इंफोसिस
8. कोटक महिंद्रा बैंक
9. भारती एयरटेल
10. बजाज फाइनेंस