पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष दस में से चार कंपनियों का बाजार पूंजीकरण ( Market Capitalization ) 55,681.8 करोड़ रुपये कम हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ( TCS ) और हिंदुस्तान यूनिलीवर ( HUL ) को हुआ है।
इन कंपनियों का कम हुआ बाजार पूंजीकरण
- टीसीएस की बाजार हैसियत 26,900.6 करोड़ रुपये कम होकर 6,22,401.90 करोड़ रुपये हो गई।
- हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 20,230.2 करोड़ रुपये कम होकर 4,51,633.92 करोड़ रुपये रह गया।
- रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 7,383.37 करोड़ रुपये कम हुआ, जिसके बाद यह 9,16,230.34 करोड़ रुपये पर पहुंचा। आईटीसी की बाजार हैसियत 1,013.61 करोड़ रुपये घटकर 3,20,032.38 करोड़ रुपये रह गई।
इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण
- आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 17,760.52 करोड़ रुपये बढ़कर 3,16,295.56 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
- एचडीएफसी लिमिटेड के बाजार पूंजीकरण में 17,594.97 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी आई। जिसके बाद यह 3,85,129.55 करोड़ रुपये पर पहुंचा।
- एचडीएफसी बैंक का 7,854.78 करोड़ रुपये बढ़कर 6,86,786.97 करोड़ रुपये हो गया।
- इंफोसिस की बाजार हैसियत 5,747.24 करोड़ रुपये बढ़कर 3,04,282,28 करोड़ रुपये हुई।
- कोटक महिंद्रा बैंक का 3,820.24 करोड़ रुपये बढ़कर 3,05,657.59 करोड़ रुपये पर पहुंचा।
- भारतीय स्टेट बैंक का 2,097.29 करोड़ रुपये बढ़कर 2,81,883.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पर हैं ये कंपनियां
1. रिलायंस इंडस्ट्रीज
2. टीसीएस
3. एचडीएफसी बैंक
4. हिंदुस्तान यूनिलीवर
5. एचडीएफसी
6. आईटीसी
7. आईसीआईसीआई बैंक
8. कोटक महिंद्रा बैंक
9. इंफोसिस
10. एसबीआई