फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

446.09 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार

Sun, 10 Nov 2019 09:58 AM IST
Priyesh Mishra बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

देश का विदेशी मुद्रा भंडार एक नवंबर को समाप्त सप्ताह में 3.52 अरब डॉलर बढ़कर 446.09 अरब डॉलर के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, इससे पिछले सप्ताहांत में देश का विदेशीमुद्रा भंडार 1.83 अरब डॉलर बढ़कर 442.58 अरब डॉलर हो गया था।

विज्ञापन


रिजर्व बैंक ने कहा कि आलोच्य सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 3.201 अरब डॉलर बढ़कर 413.65 अरब डॉलर हो गयी। विदेशी मुद्रा परिसम्पत्तियां विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशीमुद्रा आस्तियां यूरो, पौंड और जापानी येन जैसी मुद्राओं की विनिमय दर में घट बढ़ से भी प्रभावित होती हैं।

रिजर्व बैंक की रपट के अनुसार इस दौरान आरक्षित स्वर्ण भंडार 30.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 27.35 अरब डॉलर का हो गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष से विशेष आहरण अधिकार भी 20 लाख डॉलर बढ़कर 1.44 अरब डॉलर हो गया। अंतराष्ट्रीय मुद्राकोष के पास देश के मुद्राभंडार की स्थिति भी एक करोड़ डॉलर बढ़कर 3.65 अरब डॉलर हो गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें