फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार 71 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट का बाजार पूंजीकरण

Fri, 17 Jan 2020 01:05 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुंदर पिचाई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) का बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) पहली बार 71 लाख करोड़ रुपये (एक ट्रिलियन डॉलर) पर पहुंच गया। गुरुवार को कंपनी के शेयर में 0.8 फीसदी की तेजी आई, जिसकी वजह से कंपनी की वैल्यूएशन बढ़ी। बता दें कि भारतीय मूल के सुंदर पिचाई चार दिसंबर 2019 को अल्फाबेट के सीईओ बने थे और सीईओ बनने के डेढ़ महीने में कंपनी के बाजार पूंजीकरण में 12 फीसदी की बढ़त आई है। 

विज्ञापन


चार दिसंबर को अल्फाबेट का बाजार पूंजीकरण 893 बिलियन डॉलर यानी करीब 64 लाख करोड़ रुपये था। 

ये हैं बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पांच अमेरिकी कंपनियां

कंपनी मार्केट कैप 
एपल 14 खरब डॉलर
माइक्रोसॉफ्ट 13 खरब डॉलर
अल्फाबेट 10 खरब डॉलर
अमेजन 931 अरब डॉलर
फेसबुक 632 अरब डॉलर

ये है दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी

मौजूदा समय में बाजार पूंजीकरण के लिहाज से सऊदी अरब की तेल कंपनी सऊदी अरामको दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। मौजूदा समय में अरामको का बाजार पूंजीकरण 1.8 ट्रिलियन डॉलर यानी 18 खरब डॉलर है। पिछले माह यह दो ट्रिलियन डॉलर (20 खरब डॉलर) वाली दुनिया की पहली कंपनी बनी थी।

इतना है पिचाई का पैकेज

अल्फाबेट के सीईओ बनने पर सुंदर पिचाई को सालाना 1,718 करोड़ रुपये (24.2 करोड़ डॉलर) का पैकेज है। पिचाई की बेसिक सैलरी में 200 फीसदी का इजाफा किया गया है। नया सैलरी पैकेज एक जनवरी 2020 से लागू हो गया है। बेसिक सैलरी के तौर पर पिचाई को 20 लाख डॉलर (14.2 करोड़ रुपये) मिलेंगे। वहीं 24 करोड़ डॉलर (1704 करोड़ रुपये) स्टॉक ऑप्शन के तौर पर मिलेंगे। 24 करोड़ डॉलर में से 12 करोड़ डॉलर का स्टॉक अवॉर्ड तिमाही किश्तों में मिलेगा। 

2018 में मिली थी इतनी सैलरी

2018 में पिचाई की गूगल सीईओ के तौर पर 4.6 करोड़ रुपये बेसिक सैलरी मिली थी, अब इसमें 200 फीसदी का इजाफा हुआ है। 2018 में पिचाई को कुल 19 लाख डॉलर (135 करोड़ रुपये) के वेतन-भत्ते मिले थे। इसमें 6.5 लाख डॉलर (4.6 करोड़ रुपये) बेसिक सैलरी थी। फॉक्स न्यूज के अनुसार, एक हफ्ते में सुंदर पिचाई अगर 40 घंटे काम करते है, तो ऐसे में उनकी हर घंटे की सैलरी 2,25,961 डॉलर यानी करीब 1.60 करोड़ रुपये बैठती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें