फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान को सजा मिलते ही सहमा शेयर बाजार, ये है कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ बुधवार को सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई गई और दूसरी ओर बुधवार को ही शेयर बाजार में 2015 की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन


सुबह मार्केट हल्की गिरावट के साथ खुले, लेकिन शाम होते-होते भारी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 2.75 फीसदी की रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 722 अंक टूटा और निफ्टी 227 अंक।

शेयर बाजार की इस गिरावट का कारण सलमान खान को सजा मिलना नहीं था, लेकिन कुछ शेयरों में सलमान खान को सजा मिलने की वजह से एक बड़ी गिरावट देखने को जरूर मिली।
विज्ञापन


सलमान खान को जैसे ही अदालत ने सजा सुनाई, वैसे ही मंधाना इंडस्ट्री और इरोड इंटरनेशनल के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली।

इसमं मंधाना इंडस्ट्री के शेयर इंट्राडे कारोबार में 4.74 प्रतिशत गिरे, जबकि इरोज इंटरनेशनल के शेयरों में इंट्राडे कारोबार में 7.15 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।
विज्ञापन

क्यों गिरे ये शेयर

दरअसल, मंधाना इंडस्ट्री का सलमान खान के एनजीओ बीइंग ह्यूमन के साथ टाई-अप है। यही बीइंग ह्यूमन की टीशर्ट और अन्य कपड़ों को बेचता है।

इस कंपनी के पास बीइंग ह्यूमन के कपड़ों को डिजाइन करने, मैन्युफैक्चर करने, रिटेल और डिस्ट्रिब्यूट करने का ग्लोबल लाइसेंस है, जो साल के अंत तक अपने 20 अन्य आउटलेट स्थापित करने की तैयारी में है।

वहीं दूसरी ओर, इरोज इंटरनेशनल मीडिया ने सलमान खान की फिल्में बजरंगी भाईजान और हीरो के ग्लोबल राइट्स खरीदे हुए हैं, जिसकी वजह से सलमान को सजा मिलते ही इसके शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें