फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक सर्वेक्षण की 5 अहम बातें, जो आपको जाननी चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
संसद में शुक्रवार को पेश आर्थिक सर्वेक्षण में वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान 7 से 7.50 फीसदी विकास दर की उम्मीद जताई गई है। वित्त मंत्रालय की ओर से तैयार किए गए आर्थिक सर्वेक्षण के आधार पर ही बजट बनाया जाता है। आर्थिक सर्वेक्षण की 5 अहम बातें-
विज्ञापन


1- वित्तीय वर्ष 2015-16 के दौरान वित्तीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी का 3.90 प्रतिशत तक सीमित रखना मुमकिन। वित्तीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद के 3.50 फीसदी के नीचे रखना जरूरी।

2- कच्चे तेल की कम कीमतों के कारण महंगाई में तेज इजाफे के आसार नहीं, वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 4.5% से 5% के आस-पास रहने की संभावना।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादा लोगों को कर की जद में लाया जाए

3-वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान चालू खाता घाटा सकल घरेलू उत्पाद के 1% से 1.5% के बीच संभव। पूंजी कम आने से रुपए की कीमतें गिरने दी जा सकती है। चीन में मुद्रा अवमूल्यन को देखते हुए भारत को चौकस रहना होगा।

4- कर की जद में और ज्यादा लोगों को लाया जाए। फिलहाल 5.5% लोग ही कर चुकाते हैं, इसे बढ़ा कर 20% तक लाया जाना चाहिए।

5- कर छूटों को धीरे-धीरे खत्म कर देना चाहिए। आने वाले समय में कर उगाही बढ़ने की सभावना है। मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में कारोबार बढ़ने का संकेत हैं। सर्वे के मुताबिक वेतन आयोग की सिफारिशों का असर महंगाई पर नहीं पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें