फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: वैश्विक बाजारों से प्रभावित होकर आज फिर महंगा हुआ सोना, चांदी भी उछली

Mon, 19 Oct 2020 05:07 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-- रोहित झा
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी में आज सोने और चांदी की कीमत में इजाफा दर्ज किया गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोना सोमवार को 182 रुपये बढ़कर 51,740 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की बात करें, तो यह 805 रुपये की तेजी के साथ 63,714 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना महंगा हुआ। यह 1,909 डॉलर प्रति औंस तक बढ़ गया और चांदी 24.64 डॉलर प्रति औंस के मामूली लाभ के साथ कारोबार कर रही थी।

विज्ञापन


पिछले सत्र में इतना था दाम
शुक्रवार को वैश्विक बाजारों में आई मजबूती के कारण राष्ट्रीय राजधानी में सोना 324 रुपये बढ़कर 51,704 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था और चांदी 1,598 रुपये बढ़कर 62,972 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,910 डॉलर पर और चांदी 24.35 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। 

रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ बंद
दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण-समर्थित एक्सचेंज-ट्रेड फंड, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग शुक्रवार को 0.27 फीसदी गिरकर 1,272.56 टन रही। घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बावजूद अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 73.37 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर बंद हुआ। शुक्रवार को रुपया 73.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। छह प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर में घट-बढ़ को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 93.52 रह गया। 
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में बढ़ेगी मांग
भारत में इस साल वैश्विक स्तर के अनुरूप सोने की कीमतें 25 फीसदी बढ़ी हैं। विश्लेषकों के उम्मीद जताई कि भारत में सोने की मांग त्योहारी सीजन में बढ़ेगी। सोना व्यापक प्रोत्साहन उपायों से प्रभावित होता है क्योंकि इसे व्यापक रूप से मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें