फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jio Effect: एयरटेल भी लाया तीन महीनों के लिए फ्री डाटा ऑफर

Sat, 15 Oct 2016 03:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
एयरटेल 4जी
विज्ञापन
रिलायंस जियो के अनलिमिटेड डाटा ऑफर्स से मिल रही कड़ी चुनौती से मुकाबला करने के लिए एयरटेल भी ऑफर्स लेकर आया है। जिओ की ही तर्ज पर अब एयरटेल ने भी तीन महीनों तक नए ग्राहकों को फ्री अनलिमिटेड डाटा देने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन


एयरटेल न सिर्फ फ्री डाटा देने की तैयारी में है बल्कि अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर को अपडेट करके 100 एमबीपीएस की स्पीड देने की भी बात कर रहा है।

एयरटेल 60 करोड़ की लागत वाले प्रोजेक्ट वेक्टोराइजेशन के तहत ये ऑफर लेकर आया है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको सिर्फ 1000 रुपए खर्च करने होंगे। गौरतलब है कि टेलिकॉम इंडस्ट्री में ये अब तक का सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड है। 
विज्ञापन

एयरटेल करेगी विदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

एयरटेल
उल्लेखनीय है कि लोग अब सिर्फ मोबाइल और ब्रॉडबैंड के जरिये नहीं बल्कि स्मार्ट टीवी और अन्य डिवाइसेज के जरिये भी वाई-फाई नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। ग्लोबल डाटा प्रोवाइडर ‌जिस टेक्नॉलोजी का इस्तेमाल कर रहे हैं उसी को अब एयरटेल भी भारत में इस्तेमाल करने की तैयारी में है।

भारती एयरटेल के डायरेक्टर (ऑपरेशन) अजय पुरी के मुताबिक कंपनी साउंड कैंसिलेशन तकनीक इस्तेमाल करने जा रही है इससे सिर्फ राउटर बदलकर हाई स्पीड इंटरनेट का मजा लिया जा सकेगा। ये अपग्रेडेशन सिर्फ एक हजार रुपए खर्च करके हासिल किया जा सकेगा।

एयरटेल का पूरा फोकस अब वायरलेस ब्रॉडबैंड पर है। इस डाटा ऑफर में अगर आपकी स्पीड 8 एमबीपीएस है तो इसे आप अपनी अलग-अलग डिवाइस पर बांटकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह जानकारी अजय पुरी ने दी। (HT)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें