ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए दीपावली पर ई-कॉमर्स कंपनियों पेटीएम और स्नैपडील ने सेल लगाई है। जहां पेटीएम 'महाबाजार' सेल के नाम से ऑफर्स दे रही है तो स्नैपडील अनबोक्स दिवाली के नाम पर।
पेटीएम की महाबाजार सेल और स्नैपडील की अनबोक्स दिवाली सेल 12-14 अक्टूबर के बीच चलेगी।
सेल में पेटीएम ने रजिस्टर वेंडर्स (विक्रेताओं) की ओर से अपने ग्राहकों को 100 करोड़ रुपए तक के कैशबैक देने की बात कही है। कंपनी के उपाध्यक्ष सौरभ वशिष्ठ ने कहा कि दिवाली भारत में खरीदारी का सबसे बड़ा मौसम है और पेटीएम इस साल अपने ऑफरों से इसमें और अधिक खुशी जोड़ने जा रहा है।