फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त मंत्री के एलान ने निवेशकों की झोली में डाल दिए 2.11 लाख करोड़ रुपये

Fri, 20 Sep 2019 01:29 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घरेलू कंपनियों के लिए बड़े एलान किए, जिसके बाद शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल आया और शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों को 2.11 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ। 

पिछले 10 साल की सबसे बड़ी इंट्रा डे तेजी

दोपहर करीब 12:20 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1925.81 अंक यानी 5.34 फीसदी की बढ़त के बाद 38,019.28 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी की बात करें, तो 560.35 अंक यानी 5.24 फीसदी की बढ़त के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,265.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। ये शेयर बाजार में पिछले 10 साल की सबसे बड़ी इंट्रा डे तेजी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, इससे निवेशकों को 2.11 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। 

विज्ञापन


लाभ में रहे ये शेयर 

लाभ में रहने वाले प्रमुख शेयरों में मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बेंक, टाटा मोटर्स, येस बैंक, टाटा स्टील, एल एंड टी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज आटो और आरआईएल में 9 फीसदी तक की तेजी आई। वहीं दूसरी तरफ टीसीएस और एनटीपीसी नुकसान में रहे। 

डॉलर के मुकाबले रुपये में भी बढ़त

अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की वित्तमंत्री की घोषणा से रुपया 66 पैसे उछलकर 70.68 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया है। बता दें कि रुपये की शुरुआत आज 12 पैसे की बढ़त के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 71.20 के स्तर पर खुला। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.32 के स्तर पर बंद हुआ था।

वित्त मंत्री ने किए ये एलान

सरकार ने आर्थिक वृद्धि दर को गति देने के लिये बड़ी घोषणा करते हुए शुक्रवार को कॉर्पोरेट कर की प्रभावी दर घटा दी। अब घरेलू कंपनियों के लिये सभी अधिशेषों और उपकर समेत कॉरपोरेट कर की प्रभावी दर 25.17 फीसदी होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि नई दर इस वित्त वर्ष के एक अप्रैल से प्रभावी होगी। 

राजस्व में 1.45 लाख करोड़ रुपये की कमी का अनुमान

उन्होंने कहा कि दर कम करने तथा अन्य घोषणाओं से राजस्व में सालाना 1.45 लाख करोड़ रुपये की कमी का अनुमान है। सीतारमण ने कहा कि निवेश और आर्थिक वृद्धि दर को गति देने के लिये ये कदम उठाये गये हैं। यदि कोई घरेलू कंपनी किसी भी प्रोत्साहन का लाभ नहीं लें तो उनके लिये कॉरपोरेट कर की दर 22 फीसदी होगी। उन्होंने कहा कि आयकर अधिनियम तथा वित्त अधिनियम में किये गये बदलाव अध्यादेश के जरिये अमल में लाये जाएंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें