फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुला रोसारी बायोटेक का IPO, जानें निवेश की रणनीति पर जानकार क्या कहते हैं?

Mon, 13 Jul 2020 01:55 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईपीओ
विज्ञापन

बाजार में लगभग चार महीने के बाद कोई कंपनी अपना आईपीओ लेकर आई है। विशेष तरह के रसायन बनाने वाली कंपनी रोसारी बायोटेक (Rossari Biotech) का आज आईपीओ खुला है। कंपनी ने आईपीओ का आकार 500 करोड़ रुपये रखा है। इससे पहले मार्च में एसबीआई कार्ड एंड पेमेंट सर्विसेज अपना आईपी लेकर आई थी।

विज्ञापन


दरअसल कोरोना वायरस की वजह से शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव आ रहे थे, जिसके बाद भारतीय प्रतिभूति और विनमय बोर्ड ने आईपीओ इश्यू करने की मंजूरी तो दे दी थी लेकिन कंपनियां आईपीओ लाने में हिचकिचा रही थीं। अब लगभग चार महीने बाद बाजार में कोई आईपीओ आया है। 

रोसारी बायोटेक ने आईपीओ से पहले अपने प्रमुख निवेशकों से करीब 149 करोड़ रुपये की राशि जुटा ली है। रोसरी बायोटेक कंपनी ने अपने प्रमुख निवेशकों की जानकारी दी है, उनमें ये कंपनियां शामिल हैं

  • अबुधाबी इंवेस्टमेंट अथॉरिटी
  • एचडीएफसी म्यूचुअल फंड
  • एक्सिस म्यूचुअल फंड
  • आईसीआसीआई प्रुडेंशियल म्यूचुअल फंड
  • एसबीआई म्यूचुअल फंड
  • सुंदरम म्यूचुअल फंड
  • एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी
  • गोल्डमैन सैश इंडिया 

कंपनी ने बताया कि उसने 425 रुपये प्रति शेयर के हिसाब में 15 प्रमुख निवेशकों को 35,02,940 शेयर आवंटित किए हैं। कंपनी 50 करोड़ रुपये के शेयर आवंटित करेगी और ऑफर फॉर सेल के जरिए प्रमोटर्स के 1,05,00,000 इक्विटी शेयर्स की बिक्री करेगी। 

कंपनी ने अपने शेयर का प्राइस बैंड 423-425 रुपये रखा है। यहां आप 13-15 जुलाई के बीच निवेश कर सकते हैं। अगर आपको इस कंपनी में निवेश करना है तो कंपनी के कम से कम 35 शेयर खरीदने होंगे, जिसके लिए आपको 14,805-14,875 रुपये निवेश करने होंगे।

विज्ञापन


निवेश की रणनीति पर जानकारों की राय
सीएनआई रिसर्च के सीएमडी किशोर ओस्तवाल का कहते हैं कि अगर आम निवेशकों को अगर दूसरे स्टॉक कम कीमत पर मिल रहे हैं, तो आईपीओ के लिए इतना उतावला होने की जरूरत नहीं है। वहीं वेल्थ डिस्कवरी के डायरेक्टर राहुल अग्रवाल का कहना है कि पिछले चार महीने से कोई आईपीओ नहीं आया है, अगर कंपनी की प्रोफाइल देखी जाए तो यहां निवेश किया जा सकता है।

अगर कंपनी की बात करें तो रोसरी बायोटेक विशेष रसायन बनाने वाली कंपनी है। कंपनी घरेलू और निजी जरूरतों, टेक्सटाइल से संबंधित, परफॉर्मेंस से संबंधित और जानवरों के स्वास्थ्य और पोषण से संबंधित उत्पाद बनाती है। भारत के अलावा इश कंपनी का वियतनाम, मॉरीशस और बांग्लादेश समेत 17 राज्यों में विस्तार है।

एक्सिस कैपिटल और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज इस शेयर के मर्चेंट बैंक हैं। कंपनी ने बताया है कि आईपीओ से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने, कर्ज के भुगतान और दूसरे कार्यों के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें