आईटी सेक्टर की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी इंफोसिस के नतीजा आ गये हैं और वह भी उम्मीद के मुताबिक। वित्तवर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 2.8 फीसदी बढ़कर 3708 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं इस वित्तवर्ष की दूसरी तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 3606 करोड़ रुपये रहा था। जहां तीसरी तिमाही में इंफोसिस की आय 0.2 फीसदी घटकर 17,273 करोड़ रुपये रही है।
वहीं ये दूसरी तिमाही में इंफोसिस की आय 17,310 करोड़ रुपये रही है। वित्तवर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में इंफोसिस की डॉलर आय 1.4 फीसदी घटकर 255.1 करोड़ डॉलर रही है। जोकि दूसरी तिमाही में 258.7 करोड़ डॉलर रही थी। तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इंफोसिस का एबिट 4309 करोड़ रुपये से बढ़कर 4334 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में इंफोसिस का एबिट मार्जिन 24.9 फीसदी से मामूली बढ़कर 25.09 फीसदी रहा है। इंफोसिस का कहना है कि तीसरी तिमाही में 7.5 करोड़ डॉलर से ज्यादा के 2 ग्राहक जोड़े हैं, जबकि 2.5 करोड़ डॉलर से ज्यादा का 1 ग्राहक जोड़ा है।
तीसरी तिमाही में 1 करोड़ डॉलर से ज्यादा के 9 ग्राहक जोड़े हैं। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में एट्रिशन रेट 20 फीसदी से घटकर 18.4 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में फाइनेंशियल सर्विसेस और इंश्योरेंस सेगमेंट में कारोबार 0.8 फीसदी घटा है। मैन्युफैक्चरिंग और हाई-टेक सेगमेंट में कारोबार 1.5 फीसदी घटा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में रिटेल, कंज्यूमर प्रोड्कट और लॉजिस्टिक्स सेगमेंट में कारोबार 1.5 फीसदी घटा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एनर्जी, यूटिलिटीज और कमर्शियल सर्विसेस सेगमेंट में कारोबार 2.1 फीसदी घटा है।