फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जियो को टक्कर देने उतरी Idea, लांच किया फ्री डाटा ऑफर

Thu, 12 Jan 2017 03:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Idea 4G
विज्ञापन
रिलायंस जियो से मिल रही टक्कर के बाद आइडिया ने भी अपने ग्राहकों के लिए फ्री डेटा प्लान की लांच कर  दिया है। गौरतलब है कि अपने मुफ्त ऑफर के कारण रिलायंस जियो हर दिन करीब आधा मिलियन ग्राहक जोड़ रही है।
विज्ञापन


185 मिलियन (18.5 करोड़) ग्राहकों वाले आइडिया सेलुलर ने कहा कि नए प्लान में 4जी हैंडसेट इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त डेटा भी दिया जाएगा। साथ ही नए 4जी हैंडसेट पर 12 महीने के लिए मुफ्त डेटा की सुविधा भी दी है।

कंपनी ने नए ऑफर में वर्तमान प्रीपेड 4जी ग्राहकों को 348 रुपए के रिचार्ज पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और एसएमएस के साथ 1 जीबी की फ्री डेटा दिया है। वहीं, नए 4जी हैंडसेट पर इस कीमत का रिचार्ज करने पर ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और एसएमएस के साथ 4 जीबी डेटा मिलेगा, यानि 3 जीबी इंटरनेट डेटा अतिरिक्त। यह प्लान 28 दिन के लिए वैलिड होगा। इसे एक साल में अधिकतम 13 बार कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें