फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरावट के साथ हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 39,000 के नीचे

Wed, 23 Oct 2019 09:39 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 36.97 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के बाद 38,926.87 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 13.15 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के बाद 11,575.20 के स्तर पर खुला। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो बुधवार को एचसीएल टेक, बजाज फिन्सर्व, ब्रिटानिया, टीसीएस, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, टाइटन, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें टाटा मोटर्स, अडाणी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, यस बैंक, जी लिमिटेड, ग्रासिम, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और बीपीसीएल के शेयर शामिल हैं।  

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो बुधवार को एफएमसीजी, फार्मा और आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। वहीं मेटल, मीडिया, पीएसयू बैंक, ऑटो और रियल्टी शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 100 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के बाद 39,063.84 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 7.85 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के बाद 11,596.20 के स्तर पर था। 

71 के स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया सात पैसे की गिरावट के बाद 71 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 70.93 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर खुला था बाजार

मंगलवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सुबह 9:20 बजे सेंसेक्स 0.43 अंक बढ़कर 39,298.81 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 22 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के बाद 11,683.85 के स्तर पर था।   

मंगलवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 334.54 अंक यानी 0.85 फीसदी की गिरावट के बाद 38,963.84 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 71.95 अंक यानी 0.62 फीसदी की गिरावट के बाद 11,589.90 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें