फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार चौथे दिन हरे निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स 38,000 के पार, निफ्टी में भी उछाल

Wed, 16 Oct 2019 09:30 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 109.08 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के बाद 38,616.17 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.65 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के बाद 11,464.95 के स्तर पर खुला।   

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो बुधवार को ओएनजीसी, बीपीसीएल, विप्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें सिप्ला, इंफ्राटेल, इंफोसिस, पावर ग्रिड, आईटीसी, गेल, ब्रिटानिया और वेदांता लिमिटेड के शेयर शामिल हैं।  

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो बुधवार को एफएमसीजी, मेटल और फार्मा लाल निशान पर खुले। बढ़त वाले सेक्टर्स की बात करें, तो इनमें ऑटो, आईटी, रेयल्टी, मीडिया और पीएसयू बैंक शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:05 बजे शेयर बाजार हरे निशान पर था। सेंसेक्स 95.09 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के बाद 38,601.18 के स्तर पर था। वहीं 87.15 अंक यानी 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ निफ्टी 11,428.30 के स्तर पर था।

71.59 ते स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया पांच पैसे की गिरावट के बाद 71.59 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.54 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार

मंगलवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला था। सेंसेक्स 63.05 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के बाद 38,277.53 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 19.70 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के बाद 11,360.85 के स्तर पर खुला था।   

मंगलवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 291.62 अंक यानी 0.76 फीसदी की बढ़त के बाद 38,506.09 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 87.15 अंक यानी 0.77 फीसदी की बढ़त के बाद 11,428.30 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें