फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरे निशान पर खुला बाजार, निफ्टी 11,000 के पार, सेंसेक्स में भी उछाल

Tue, 15 Oct 2019 09:29 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 63.05 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के बाद 38,277.53 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 19.70 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के बाद 11,360.85 के स्तर पर खुला।   

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो मंगलवार को यस बैंक, आईओसी, ओएनजीसी, बीपीसीएल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ब्रिटानिया, टेक महिंद्रा, आईटीसी, विप्रो और टीसीएस के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें जी लिमिटेड, इंफोसिस, यूपीएल, सिप्ला, इंफ्राटेल, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल और वेदांता लिमिटेड के शेयर शामिल हैं।  

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो मंगलवार को आईटी, मेटल, फार्मा और रियल्टी लाल निशान पर खुले। बढ़त वाले सेक्टर्स की बात करें, तो इनमें ऑटो, एफएमसीजी, मीडिया और पीएसयू बैंक शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर बाजार हरे निशान पर था। सेंसेक्स 102.02 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के बाद 38,316.49 के स्तर पर था। वहीं 19.70 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ निफ्टी 11,360.85 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार

सोमवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला था। सेंसेक्स 81.16 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के बाद 38,208.24 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 30.85 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के बाद 11,335.90 के स्तर पर खुला था।   

सोमवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 87.39 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के बाद 38,214.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 24.75 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के बाद 11,329.80 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें