फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरावट के साथ हुई बाजार की शुरुआत, 39,000 के नीचे सेंसेक्स

Fri, 18 Oct 2019 09:38 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 53.09 अंक यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के बाद 38,998.97 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 23.95 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के बाद 11,562.40 के स्तर पर खुला।   

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो शुक्रवार को बजाज फिन्सर्व, वेदांता लिमिटेड, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, आईओसी, आईटीसी और टाइटन के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें टाटा मोटर्स, जी लिमिटेड, इंडसइंड बैंक, यस बैंक, एम एंड एम, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफ्राटेस और एचडीएफसी के शेयर शामिल हैं।  

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो शुक्रवार को बैंक, ऑटो, मीडिया, फार्मा और प्राइवेट बैंक लाल निशान पर खुले। वहीं एफएमसीजी, आईटी, मेटल, पीएसयू बैंक और रियल्टी हरे निशान पर खुले।

71.19 के स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.19 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.16 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर खुला था बाजार

गुरुवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 31.33 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के बाद 38,630.32 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 13.30 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के बाद 11,450.70 के स्तर पर खुला था।   

गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 453.07 अंक यानी 1.17 फीसदी की बढ़त के बाद 38,052.06 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 122.35 अंक यानी 1.07 फीसदी की बढ़त के बाद 11,586.35 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें