फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRFC IPO: आज अलॉट होगा IRFC का शेयर, इस तरह चेक कर सकते हैं स्टेटस

Mon, 25 Jan 2021 01:56 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
IRFC IPO 2021 - फोटो : pixabay
विज्ञापन

साल 2021 का पहला आईपीओ इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) लेकर आई थी। ऐसा पहली बार हुआ जब किसी पब्लिक सेक्टर की नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) का आईपीओ लॉन्च हुआ। निवेशकों के लिए यह आईपीओ 18 जनवरी से 20 जनवरी तक खुला था। इससे पहले भारतीय रेलवे की आईआरसीटीसी ने आईपीओ लॉन्च किया था, जो सबसे सफल आईपीओ रहा। इसको 109 गुना भरा गया था। 

विज्ञापन


आज पूरा हो सकता है आवंटन का काम
अगर आपने भी इंडिया रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन के आईपीओ के लिए अप्लाई किया है, तो आप भी बेसब्री से इस बात का इंतजार कर रहे होंगे कि शेयर आपको आवंटित हुए या नहीं। इस पब्लिक इश्यू की रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लेमिटेड ने जानकारी दी कि कंपनी के आईपीओ के आवंटन का काम सोमवार तक पूरा हो सकता है। मालूम हो कि फिन टेक्नोलॉजीज ही शेयरों के आवंटन और रिफंड को मैनेज करती है। 

कैसे चेक कर सकते हैं आवंटन की स्थिति?
अगर निवेशक शेयरों के आवंटन की स्थिति चेक करना चाहते हैं, तो वे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की वेबसाइट के जरिए ऐसा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त निवेशक इश्यू की रजिस्ट्रार की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए भी आवंटन की स्थिति की जानकारी हासिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन


आईपीओ को मिला 3.5 गुना सब्सक्रिप्शन
मालूम हो कि आईआरएफसी के आईपीओ को करीब 3.5 गुना सब्सक्रिप्शन हासिल हुआ था। इस आईपीओ के तहत कंपनी को 4,35,22,57,225 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं और कंपनी ने 1,24,75,05,993 शेयरों के लिए बोलियां आमंत्रित की थी। आईआरएफसी भारतीय रेलवे की अनुषंगी है, जो घरेलू एवं दूसरे बाजारों से फंड एकत्र करती है। इस आईपीओ के बाद कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी 100 फीसदी से घटकर 86.4 फीसदी रह गई है।   

ऐसे चेक करें आवंटन की स्थिति-

  • सबसे पहले निवेशक https://kcas.kfintech.com/ipostatus/ पर जाएं।
  • यहां निवेशकों को Recent IPOs का विकल्प चुनना होगा।
  • अब सेलेक्ट आईपीओ के विकल्प में से उचित विकल्प को चुनें।
  • अब निवेशकों को अप्लीकेशन नंबर/DPID/Client ID और PAN में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा। 
  • आपने जिस नंबर को चुना है, उसे डालें और फिर कैप्चा कोड डालकर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें