फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन कर रही आईपीओ लाने की तैयारी

Mon, 20 Jan 2020 04:00 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (आईआरएफसी) ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष विवरण पुस्तिका जमा किया है, जिसके अनुसार, आईपीओ के तहत 140,70,69,000 इक्विटी शेयरों की पेशकश की जाएगी। इनमें 93,80,46,000 इक्विटी शेयर नए इश्यू होंगे। वहीं 46,90,23,000 इक्विटी शेयर बिक्री पेशकश के लिए होंगे।

इसके लिए इस्तेमाल की जाएगी राशि

इस संदर्भ में कंपनी ने कहा कि, 'आईपीओ के माध्यम से जो राशि प्राप्त होगी, उसका इस्तेमाल कारोबार की वृद्धि की जरूरतों के लिए किया जाएगा। साथ ही सामान्य कॉर्पोरेट कार्यों में भी यह राशि इस्तेमाल की जाएगी।

विज्ञापन


आईपीओ के बाद कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में सूचीबद्ध होंगे। बता दें कि आईडीएफसी सिक्योरिटीज, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया), आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स को इस आईपीओ का प्रबंधक बनाया गया है।

2019 में आर्थिक सुस्ती से ठंडा पड़ा आईपीओ बाजार

बता दें कि वर्ष 2019 में आईपीओ के माध्यम से 12,362 करोड़ रुपये पूंजी जुटाई गई, जो 2018 के 30,959 करोड़ रुपये से 60 फीसदी कम धनराशि रही। प्राइम डाटाबेस द्वारा संग्रहित आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2019 में सिर्फ 16 आईपीओ आए, जबकि 2018 में 24 आईपीओ आए थे। सबसे बड़ा आईपीओ स्टर्लिंग एंड विलसन सोलर रहा, जिसके माध्यम से कंपनी ने 2,850 करोड़ रुपये जुटाए।

वर्ष 2017 में 36 आईपीओ के माध्यम से 67,147 करोड़ रुपये, जबकि 2016 में 26 आईपीओ से 26,494 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। वहीं 2015 में 15 आईपीओ से 13,614 करोड़ रुपये और 2014 में 5 आईपीओ से 1,201 करोड़ रुपये जुटाए गए।

आईआरसीटीसी रहा सबसे सफल आईपीओ

आईआरसीटीसी सबसे सफल आईपीओ रहा, जो 109 गुना भरा गया। इसके बाद उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक 100 गुना, सीएसबी बैंक 48 गुना, पॉलिकैब 36 गुना, निओजेन केमिकल्स 29 गुना और इंडियामार्ट इंटरमेश 20 गुना भरा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें