फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा, जानें क्या हैं आज के दाम

Wed, 30 Oct 2019 04:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सोना (फाइल फोटो)
विज्ञापन

मजबूत वैश्विक संकेतों और डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी से बुधवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 87 रुपये महंगा होकर 38,842 प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को सोना 38,755 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दिल्ली में 24 कैरेट सोने में भी 87 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है। 

चांदी का भाव भी बढ़ा

सिर्फ सोना ही नहीं, बुधवार को चांदी की कीमत भी बढ़ी है। औद्योगिक इकाइयों की मांग में तेजी से चांदी भी 450 रुपये महंगी होकर 47,220 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। गौरतलब है कि मंगलवार को चांदी 46,770 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 

इसलिए आई सोने के दाम में तेजी 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल का कहना है कि रुपये में नरमी और मजबूत वैश्विक संकेतों से दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने में 87 रुपये की तेजी आई। 

वैश्विक स्तर पर यह रहा सोने का भाव

न्यूयॉर्क में सोना 1,489.50 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 17.82 डॉलर प्रति औंस रही। 

70.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा था रुपया

बुधवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 11 पैसे की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। भारतीय रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में एक डॉलर के मुकाबले 11 पैसे कमजोर होकर 70.95 रुपये पर कारोबार कर रहा था।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें