सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को सोने की कीमत में भारी उछाल देखने को मिला। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोने की कीमत में 460 रुपये की उछाल दर्ज की गई। इस उछाल से सोने का भाव 38,860 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
इसलिए बढ़ा सोने का दाम
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, डॉलर की तुलना में रुपये के कमजोर होने और क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी बढ़त के कारण सोने में यह तेजी देखी गई है।
24 कैरट सोने में भी बढ़त
सर्राफा बाजार में 24 कैरट सोने में भी बढ़त दर्ज हुई है। बता दें कि शनिवार को सोना 38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी
सिर्फ सोना ही नहीं, सोमवार को चांदी की कीमत में भी उछाल देखने को मिला है। सोमवार को चांदी में 1,096 रुपये का उछाल आया है, जिसके बाद एक किलो चांदी की कीमत 47,957 रुपये हो गई है।
डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट
सोमवार को क्रूड ऑयल के दाम में बड़ोतरी के कारण भारतीय रुपया एक डॉलर के मुकाबले 68 पैसे की गिरावट के साथ 71.60 पर कारोबार कर रहा था।
वैश्विक बाजार में ये था सोना-चांदी का दाम
वैश्विक बाजार की बात करें, तो न्यूयॉर्क में सोना 1,504 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.87 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।