फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार बनी तो 42 हजार के पार जाएगा सेंसेक्सः रॉयटर्स पोल

Wed, 22 May 2019 05:42 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

एग्जिट पोल में एनडीए सरकार की वापसी के संकेतों से झूमा शेयर बाजार नतीजों के बाद फिर जोर पकड़ सकता है। रॉयटर्स के पोल के मुताबिक विश्लेषकों का अनुमान है कि मोदी सरकार के दोबारा सत्ता में आने से निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा और चालू वित्त वर्ष में सेंसेक्स 42 हजार के भी पार जा सकता है। 

विज्ञापन


करीब 50 रणनीतिकारों के बीच कराए गए पोल के आधार यह अनुमान लगाया गया कि अगर मोदी सरकार अपनी मौजूदा आर्थिक नीतियों को कायम रखती है तो 2019 के अंत तक बाजार में 8 फीसदी की तेजी आ सकती है। यह अगले सप्ताह तक 40 हजार के सर्वकालिक स्तर को भी छू सकता है, जबकि वित्त वर्ष 2019-20 तक इसके 42,250 अंक पहुंचने की उम्मीद है। 

पिछली बार बढ़ा था 15 फीसदी

वाचना इंवेस्टमेंट के प्रबंध निदेशक बीवी रुद्रमूर्ति का कहना है कि एक स्थिर और मजबूत सरकार नीतियों को लेकर बेहतर कदम उठा सकती है, जिसका बाजार पर भी असर दिखेगा। 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर छह महीने में ही बाजार में 15 फीसदी का उछाल आ गया था। उन्होंने कहा कि मोदी के पिछले पांच साल के कार्यकाल के दौरान सेंसेक्स ने 65 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। 

10 फीसदी गिरावट की आशंका

सर्वे में कई विश्लेषकों ने इस साल बाजार में गिरावट की भी आशंका जताई। कैपिटल इकोनॉमिक्स के अर्थशास्त्री (भारत) शिलान शाह ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों और अर्थव्यवस्था की सुस्ती का असर भारतीय बाजार पर दिख सकता है, जिससे बाजार में इस साल के आखिर तक 10 से 12 फीसदी की गिरावट आ सकती है, जिससे यह 34,250 के स्तर पर पहुंच जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें