पेट्रोल और डीजल फिर महंगा हो गया है। इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) ने बताया कि पेट्रोल के दाम में 2.19 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल के मूल्य में 98 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई है। नई दरें सोमवार रात 12 बजे से लागू हो गईं।
आईओसी की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि दिल्ली में अब पेट्रोल 61.87 रुपये तथा डीजल 49.31 रुपये लीटर मिलेगा। पेट्रोल और डीजल की वर्तमान अंतरराष्ट्रीय उत्पाद कीमत के स्तर तथा रुपये व डॉलर के एक्सचेंज रेट की वजह से कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं।
16 फरवरी से अभी तक डीजल के दाम में तीन बार कुल 3.65 रुपये की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। यह चौथी बार दाम बढ़ाया गया है। आईओसी, भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन हर महीने की पहली और 16 तारीख को ईंधन के दाम रिवाइज करते हैं।
दिल्ली में पेट्रोल का दाम
पहले - 59.68 रुपये लीटर
नई कीमत - 61.87 रुपये लीटर
दिल्ली में डीजल का रेट
पहले - 48.33 रुपये लीटर
नई कीमत - 49.31 रुपये लीटर