फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happiest Minds Ipo: हैपिएस्ट माइंड्स की बंपर शुरुआत, 111 फीसदी से अधिक के प्रीमियम पर सूचीबद्ध हुआ शेयर

Thu, 17 Sep 2020 01:59 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ipo: हैपिएस्ट माइंड्स
विज्ञापन

हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर गुरुवार को अपने निर्गम मूल्य 166 रुपये प्रति शेयर के मुकाबले 111 फीसदी से अधिक के प्रीमियम पर सूचीबद्ध हुए। आईटी सेवा कंपनी के शेयर बीएसई में 351 रुपये पर सूचीबद्ध हुए, जो निर्गम मूल्य के मुकाबले 111.14 फीसदी की बढ़त दर्शाता है। 

विज्ञापन


बाद में शेयर के भाव बढ़कर 395 रुपये के स्तर पर जा पहुंचे, जो 137.95 फीसदी की उछाल को दर्शाता है। एनएसई पर शेयर 350 रुपये के भाव पर खुले, जो निर्गम मूल्य के मुकाबले 110.84 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है। 

निर्गम को 151 गुना अभिदान मिला
अशोक सूता द्वारा प्रवर्तित हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज के 702 करोड़ रुपये के आईपीओ को लेकर निवेशकों की जोरदार प्रतिक्रिया देखने को मिली थी और निर्गम को 151 गुना अभिदान मिला।
विज्ञापन


2020 में इतना रहा मुनाफा 
हैपिएस्ट माइंड्स पिछले तीन साल में 21 फीसदी की सालाना दर से बढ़ी है। वित्त वर्ष 2020 में कंपनी की बिक्री 714 करोड़ रुपये रही थी। वित्त वर्ष 2019 में यह आंकड़ा 601 करोड़ रुपये था। 2020 में कंपनी का मुनाफा 71 करोड़ रुपये रहा। 

क्या है आईपीओ?
जब भी कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) कहा जाता है। मतलब एलआईसी के आईपीओ को सरकार आम लोगों के लिए बाजार में रखेगी। इसके बाद लोग एलआईसी में शेयर के जरिए हिस्सेदारी खरीद सकेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें