फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने-चांदी की कीमत में बढ़त, कोरोनावायरस की वजह से प्रभावित हो रही मांग

Mon, 24 Feb 2020 04:20 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

  • सोमवार को सोने और चांदी की कीमत में बढ़त आई है।
  • सोने में सोमवार को 953 रुपये की बढ़त आई है।
  • पिछले कारोबारी दिन सोना 43,519 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
सोना-चांदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को सोने की कीमत में बढ़त आई है। अब ग्राहकों को रविवार के मुकाबले ज्यादा पैसों में सोना मिलेगा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में सोमवार तो 953 रुपये की बढ़त आई है। इस बढ़त से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 44,472 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी से इसका दाम बढ़ा है। साथ ही वैश्विक बाजार में भी इसकी कीमत बढ़ी है, जिसका असर घरेलू बाजार में देखने को मिला। 

इतनी महंगी हुई चांदी

चांदी की बात करें, तो सोमवार को चांदी की कीमत में भी बढ़त दर्ज की गई है। चांदी में 586 रुपये की बढ़त आई है। इस बढ़त से चांदी का भाव 49,990 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

इसलिए महंगा हुआ सोना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक ( कमोडिटी ) तपन पटेल ने कहा कि सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट दर्ज की गई और वैश्विक बाजार में इसकी कीमत बढ़ी, जिसकी वजह से सोना महंगा हुआ। साथ ही शादी के सीजन के चलते इसकी मांग भी बढ़ी है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 953 रुपये महंगा हुआ है। साथ ही चीन में फैले कोरोनावायरस की वजह से भी मांग प्रभावित हुई है। 

वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम

वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,682 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 18.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

पिछले कारोबारी सत्र के दौरान इतना था दाम

पिछले कारोबारी दिन सोना 43,519 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। जबकि चांदी 49,404 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें