फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोना आज हुआ सस्ता, चांदी के कीमत में इजाफा, यहां जानें क्या है आपके शहर में भाव

Wed, 01 Dec 2021 10:53 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today in INR: एमसीएक्स पर बुधवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के दाम में इजाफा हुआ है। आज सोने की कीमत 0.19 फीसदी घटकर 47,716 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई है। चांदी का भाव बढ़कर 62,316 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
सोना-चांदी की कीमत - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आप सोने-चांदी के आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले आज के ताजा भाव जानना आपके लिए बेहतर होगा। एमसीएक्स पर बुधवार को सोना पिछले कारोबारी दिन की तुलना में सस्ता हो गया है। इसके विपरीत चांदी की कीमतों में तेजी आई है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 0.19 फीसदी कम होकर 47,716 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई है। वहीं चांदी की चमक भी बढ़ी है और इसका दाम 0.05 फीसदी बढ़कर 62,316 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन


इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
बता दें कि उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण पूरे देश में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें