फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने में मामूली बढ़त, चांदी में गिरावट जारी, यहां चेक करें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Thu, 12 May 2022 11:22 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Latest Price Update In INR:  एमसीएक्स पर गुरुवार को सोने की कीमत मामूली 0.06 फीसदी बढ़कर 50,855 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई। वहीं दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में 0.60 फीसदी की गिरावट आई और इसके साथ इसका भाव कम होकर 60,385 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन जहां एक ओर शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली, वहीं सोने की कीमत में मामूली सुधार आया। हालांकि, चांदी के दाम में गिरावट का सिलसिला अभी भी जारी है। ऐसे में अगर आप आज आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए घर ने निकलने से पहले इनकी ताजा कीमत जान लेना फायदेमंद रहेगा। एमसीएक्स पर सोने की कीमत मामूली 0.06 फीसदी बढ़कर 50,855 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई।  

विज्ञापन


चांदी का भाव आज इतना टूटा 
एक ओर जहां सोने की चमक में इजाफा हुआ है, तो वहीं दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में सुधार नहीं हुआ। चांदी का दाम गुरुवार को 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 60,385 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है। बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।  

ऐसे पता करें अपने शहर का भाव
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे। 
विज्ञापन


सोना तीन महीने के निचले स्तर पर
यहां बता दें कि बुधवार को गिरावट के साथ सोने का भाव तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। इससे पिछले दिन मंगलवार को भी सोने की कीमतों में 115 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने की कीमत तीन महीने के निचले स्तर पर चल रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि डॉलर में कमी के बावजूद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट है। मंगलवार को सोने और चांदी में कुछ मजबूती आई, लेकिन ये बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रही। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें