फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में हुआ इजाफा, खरीदने से पहले यहां चेक करें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Tue, 26 Apr 2022 09:51 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Latest Rate Update In India: मंगलवार को एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। सोने की कीमत 0.20 फीसदी की बढ़त लेते हुए 51,498 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई, जबकि चांदी के दाम में 0.47 फीसदी की तेजी आई और इसका भाव बढ़कर 65,421 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो घर से निकलने से पहले कीमती धातुओं के ताजा भाव जानना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। सोने की कीमत 0.20 फीसदी की बढ़त लेते हुए 51,498 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई, जबकि चांदी के दाम में 0.47 फीसदी की तेजी आई और इसका भाव बढ़कर 65,421 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है।  

विज्ञापन


इस तरह जानें अपने शहर का भाव
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे। 

आभूषण बनाने में 22 कैरेट का इस्तेमाल
यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें