जीएसटी लागू होने के बाद महीने के पहले सप्ताह के पहले दिन सोने की चमक फीकी हो गई और यह 61 रुपये गिरकर के 28378 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी में गिरावट का दौर जारी रहा और यह 43 रुपये की कमजोरी के साथ 38301 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा।
डॉलर में आई गिरावट से सोने को सपोर्ट मिला है और कॉमैक्स पर सोने का दाम 1250 डॉलर के ऊपर टिकने में कामयाब हुआ है। दरअसल डॉलर इंडेक्स 10 महीने के निचले स्तर पर लुढ़क गया है। ऐसे में चांदी में भी मजबूती देखने को मिल रही है।
रुपये में मजबूती आई है और 1 डॉलर की कीमत 64.50 रुपये के नीचे आ गई है। हालांकि मार्केट खुलते वक्त एमसीएक्स पर सोना 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 28600 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी 0.4 फीसदी की तेजी के साथ 38850 रुपये के ऊपर कारोबार कर रही है।
इससे पहले 30 जून को जीएसटी के आने से पहले उसका असर भारतीय शेयर बाजार इस कदर पड़ रहा है कि सर्राफा बाजार में गिरावट देखी गई।
दरअसल, सोना और चांदी दोनों ही गिरावट के स्तर का सामना कर रहे हैं। सोना 94 रुपये की गिरावट के साथ 28,514 रुपये के स्तर पर था, साथ ही चांदी में भी 123 रुपये सस्ती हो गई है। चांदी 38,476 रुपये का स्तर है।