फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही दिन में इतना महंगा हो गया सोना, चांदी की कीमत में भी बढ़त

Mon, 02 Mar 2020 04:38 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

  • सोमवार को सोने और चांदी की कीमत में बढ़त आई है।
  • सोने में सोमवार को 391 रुपये की तेजी आई है।
  • वहीं चांदी में 713 रुपये की बढ़त आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को सोने और चांदी की कीमत में बढ़त देखने को मिली है। यानी अब ग्राहक रविवार के मुकाबले ज्यादा पैसों में सोना और चांदी खरीद मिलेगा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में सोमवार को 391 रुपये की बढ़त आई है। इस बढ़त से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का दाम 42,616 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। सकारात्मक वैश्विक रुख के चलते सोने के भाव में यह तेजी आई है।

विज्ञापन


टिकरप्लांट के अनुसार, 999 और 995 शुद्धता वाला सोना दिल्ली में 440 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 43,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 43,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। 

इतनी महंगी हुई चांदी

चांदी की बात करें, तो सोमवार को चांदी की कीमत में भी बढ़त दर्ज की गई है। चांदी में 713 रुपये की बढ़त आई है। इस बढ़त से चांदी का दाम 46,213 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

इसलिए महंगा हुआ सोना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक ( कमोडिटी ) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोना 391 रुपये महंगा हुआ है। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में तेजी के चलते चांदी में यह उछाल देखा गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना महंगा हुआ है, जिसका असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिला। 

वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम

वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,604 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

पिछले कारोबारी सत्र के दौरान इतना था दाम

इससे पहले शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, तब सोने में 222 रुपये की गिरावट आई थी, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का दाम 43,358 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था। चांदी की बात करें, तो शुक्रवार को चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई थी। इसमें 60 रुपये की गिरावट आई थी, जिसके बाद इसका दाम 48,130 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 222 रुपये सस्ता हुआ था। वश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,632 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.25 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें