फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना-चांदी: सोने की कीमत में 319 रुपये की गिरावट, 1287 रुपये सस्ती हुई चांदी

Thu, 27 May 2021 04:29 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज पीली धातु 319 रुपये गिरकर 48,223 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 1,287 रुपये गिरकर 70,637 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई। राष्ट्रीय राजधानी में 24 कैरेट की पीली धातु 319 रुपये गिरकर 48,223 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु 48,542 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हई थी। डॉलर के मुकाबले रुपये में आए उछाल से घरेलू बाजार में सोना सस्ता हुआ।

विज्ञापन


1,287 रुपये सस्ती हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो यह 1,287 रुपये गिरकर 70,637 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी दिवस में चांदी 71,924 रुपये पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,900 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि चांदी की कीमत 27.70 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही। 

सोने में निवेश का मौका
आज से सरकार ने जनता को सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (24 मई से 28 मई तक) खुलेगी। यानी आज इसका पहला दिन है। योजना के तहत आप 4,842 प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 48,420 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। इसमें आवेदनों के लिए भुगतान 'डिजिटल मोड' के माध्यम से किया जाना है। ऑनलाइन सोना खरीदने पर निवेशकों को प्रति ग्राम सोना 4,792 रुपये का पड़ेगा। ऐसे में आपको 47,920 रुपये में 10 ग्राम सोना मिल जाएगा।
विज्ञापन


कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण अनिश्चित आर्थिक माहौल के बीच निवेशक सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं। स्वर्ण बचत कोष और गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में अप्रैल में 864 करोड़ रुपये निवेश किए गए। मार्निंग स्टार इंडिया के आंकड़े के अनुसार स्वर्ण बचत कोष और गोल्ड ईटीएफ में अप्रैल महीने में क्रमश: 184 करोड़ रुपये और 680 करोड़ रुपये का शुद्ध प्रवाह हुआ है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें