फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना-चांदी: 527 रुपये महंगी हुई पीली धातु, 71 हजार के पार पहुंचा चांदी का दाम, जानिए कीमत

Wed, 26 May 2021 04:29 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज पीली धातु 527 रुपये बढ़कर 48,589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 1,043 रुपये बढ़कर 71,775 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमत में बढ़त आई। राष्ट्रीय राजधानी में पीली धातु 527 रुपये बढ़कर 48,589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु 48,062 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हई थी। अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आए उछाल से घरेलू बाजार में सोना महंगा हुआ।

विज्ञापन


1,043 रुपये महंगी हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो भारी मांग के कारण यह 1,043 रुपये बढ़कर 71,775 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी दिवस में चांदी 70,732 रुपये पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,908 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि चांदी की कीमत 28.07 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही। 

सरकार ने 15 जून तक दी गोल्ड ज्वैलरी की हॉलमार्किंग में छूट
केंद्र ने स्वर्ण आभूषण और कलाकृतियों के लिये अनिवार्य रूप से हॉलमार्किंग व्यवस्था लागू करने की समयसीमा एक पखवाड़ा बढ़ाकर 15 जून तक कर दी। उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस आशय का निर्णय किया गया। उल्लेखनीय है कि नवंबर 2019 में सरकार ने स्वर्ण आभूषण और कलाकृतियों पर 'हॉलमार्किंग' 15 जनवरी, 2021 से अनिवार्य किए जाने की घोषणा की थी। हालांकि जौहरियों की महामारी के कारण समयसीमा बढ़ाए जाने की मांग के बाद इसे चार महीने आगे खिसकाकर एक जून कर दिया गया था। गोल्ड हॉलमार्किंग कीमती धातु की शुद्धता को प्रमाणित करता है और वर्तमान में यह स्वैच्छिक है। बयान के अनुसार स्वर्ण आभूषण पर हॉलमार्किंग व्यवस्था 15 जून से शुरू होगी। पहले यह एक जून, 2021 से क्रियान्वित होनी थी।
विज्ञापन


सोने में निवेश का मौका
आज से सरकार ने जनता को सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (24 मई से 28 मई तक) खुलेगी। यानी आज इसका पहला दिन है। योजना के तहत आप 4,842 प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 48,420 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। इसमें आवेदनों के लिए भुगतान 'डिजिटल मोड' के माध्यम से किया जाना है। ऑनलाइन सोना खरीदने पर निवेशकों को प्रति ग्राम सोना 4,792 रुपये का पड़ेगा। ऐसे में आपको 47,920 रुपये में 10 ग्राम सोना मिल जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें