फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना-चांदी: 102 रुपये सस्ती हुई पीली धातु, चांदी में भी गिरावट, जानिए कीमत

Tue, 25 May 2021 04:38 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज पीली धातु 102 रुपये गिरकर 48,025 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 269 रुपये गिरकर 70,810 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 
विज्ञापन
सोना - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई। राष्ट्रीय राजधानी में पीली धातु 102 रुपये गिरकर 48,025 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले कारोबारी सत्र में 24 कैरेट की पीली धातु 48,127 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हई थी। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई तेजी से सोना सस्ता हुआ। 

विज्ञापन


269 रुपये सस्ती हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो यह 269 रुपये गिरकर 70,810 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी दिवस में चांदी 71,079 रुपये पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,882.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि चांदी की कीमत 27.67 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही। 

सोने में निवेश का मौका
आज से सरकार ने जनता को सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (24 मई से 28 मई तक) खुलेगी। यानी आज इसका पहला दिन है। योजना के तहत आप 4,842 प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 48,420 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। इसमें आवेदनों के लिए भुगतान 'डिजिटल मोड' के माध्यम से किया जाना है। ऑनलाइन सोना खरीदने पर निवेशकों को प्रति ग्राम सोना 4,792 रुपये का पड़ेगा। ऐसे में आपको 47,920 रुपये में 10 ग्राम सोना मिल जाएगा।
विज्ञापन


सोने में निवेश बढ़ा रहे निवेशक
कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण अनिश्चित आर्थिक माहौल के बीच निवेशक सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं। स्वर्ण बचत कोष और गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में अप्रैल में 864 करोड़ रुपये निवेश किए गए। मार्निंग स्टार इंडिया के आंकड़े के अनुसार स्वर्ण बचत कोष और गोल्ड ईटीएफ में अप्रैल महीने में क्रमश: 184 करोड़ रुपये और 680 करोड़ रुपये का शुद्ध प्रवाह हुआ है। आंकड़े के अनुसार 2020-21 में स्वर्ण कोष में 3,200 करोड़ रुपये जबकि गोल्ड ईटीएफ में 6,900 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें