फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोना-चांदी : आज महंगा हुआ सोना वायदा, लेकिन उच्चतम स्तर से 11 हजार रुपये नीचे

Thu, 18 Mar 2021 10:30 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : pixabay
विज्ञापन

भारतीय बाजारों में आज सोने और चांदी की वायदा कीमत में उछाल आया। एमसीएक्स पर, सोना वायदा 0.8 फीसदी बढ़कर 45,189 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी की दर 1.2 फीसदी बढ़कर 68,021 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में सोना सपाट रहा था जबकि चांदी 0.5 फीसदी बढ़ी थी। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक नीति का रुख आसान बनाए रखने से कीमत प्रभावित हुई। अगस्त के 56200 रुपये के उच्चतम स्तर से सोना 11000 रुपये नीचे है।

विज्ञापन


0.5 फीसदी बढ़ा हाजिर सोना
वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना आज 0.5 फीसदी बढ़कर 1,752.41 डॉलर प्रति औंस हो गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बेंचमार्क दरों को शून्य के करीब रखा। अमेरिका में फेड रिजर्व ने कहा कि देश की आर्थिक ग्रोथ करीब 40 सालों में सबसे मजबूत है। इसके बाद ज्यादातर एशियाई शेयर बाजारों में तेजी देखी गई। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड स्थिर रही। सोने के व्यापारियों को इस सप्ताह के अंत में जारी होने वाले बैंक ऑफ जापान और बैंक ऑफ इंग्लैंड के मौद्रिक नीति निर्णय का भी इंतजार है।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के उबरने के साथ भारत में 2021 के दौरान उपभोक्ता भावनाओं में सुधार हो रहा है और सोने की मांग सकारात्मक दिखाई दे रही है। रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर में धनतेरस के शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि आभूषणों की मांग औसत से कम थी, लेकिन इसमें पिछले साल की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून 2020) के निचले स्तर के मुकाबले काफी सुधार हुआ। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि वैश्विक आर्थिक वृद्धि कुछ समय के लिए अपनी पूर्ण क्षमता के मुकाबले सुस्त बनी रहेगी, लेकिन पिछले कुछ समय से सोने की कीमतों में स्थिरता के चलते उपभोक्ताओं के लिए खरीद के अवसर बढ़ेंगे। डब्ल्यूजीसी की रिपोर्ट के मुताबिक चीन जैसे देशों में आर्थिक सुधार की संभावना है, जिसे 2020 की शुरुआत में भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें