भारत में घरेलू कीमतों पर सोने के प्रीमियम में गिरावट आई है, साथ ही सोने की कीमतें भी गिरी हैं। पिछले सप्ताह के आधिकारिक दाम यानि कि एक तोले पर सोने का प्रीमियम करीब 300 रुपये से घटकर करीब 150 रुपये हो गया है। घरेलू सोने की कीमत में इंपोर्ट ड्यूटी और जीएसटी शामिल होता है।
वायदा बाजार की बात करें तो, वैश्विक दरों में गिरावट के बाद सोने की कीमतों में शुक्रवार को 1.4 फीसदी गिरावट देखी गई, जिससे सोने का दाम 52,170 हो गया है। भारत में कोरोना वायरस महामारी और सोने की बढ़ती कीमतों की वजह से खुदरा सोने की मांग में कमी देखने को मिली।
विशेषज्ञों का मानना है कि कमजोर मांग के बावजूद, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के निलंबन से सीमित आपूर्ति के कारण डीलर्स को प्रीमियम चार्ज करने की अनुमति मिल गई है। हालांकि पिछले महीने सोने में निवेश में अच्छा रिस्पॉन्स देखा गया। जून की तुलना में जुलाई में गोल्ड ईटीएफ में इनफ्लो बढ़ा। जून में गोल्ड ईटीएफ में इनफ्लो 494 करोड़ रुपये था, जबकि जून में ये 921 करोड़ रुपये था।
हालांकि सोना थोकव्यापारी की माने तो सोने में गिरावट की वजह से निवेश पर असर पड़ सकता है। साप्ताहिक आधार पर देखा जाए तो एक सप्ताह में सोने की कीमत 2,600 रुपये प्रति ग्राम गिरी है। वैश्विक बाजारों की बात करें तो प्रॉफिट बनाने और यूएस बॉन्ड यील्ड के बढ़ने की वजह से सोने में दो महीनों में पहली साप्ताहिक गिरावट देखी गई है।