अगर शादी के मुहुर्त के समय सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास एक बहुत अच्छा मौका है। आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जिसका मतलब यह है कि आज सोना सस्ता हुआ है। बुधवार को सोने के दाम में 433 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।
सर्राफा बाजार में 18 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 35,214 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने की कीमत में 324 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 24 कैरेट सोने का भाव 433 रुपये गिरकर 46,950 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है। सोमवार के मुकाबले बुधवार को सोने की कीमत गिरावट दर्ज की गई है।
एमसीएक्स पर जून वायदा सोने की कीमत मौजूदा समय में 46,990 रुपये प्रति दस ग्राम है। वहीं चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में 1.39 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और अब चांदी का भाव 68,000 रुपये प्रति किलो हो गया है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, 28 अप्रैल को 24 कैरेट सोने की कीमत 46,950 रुपये प्रति दस ग्राम है। 23 कैरेट सोने की कीमत 46,762 रुपये प्रति दस ग्राम है। इसके अलावा 22 कैरेट सोने की कीमत 43006 रुपये प्रति दस ग्राम है और 18 कैरेट सोने की कीमत 35213 रुपये प्रति दस ग्राम है।
बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की कीमत ही पूरे देश में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट की ओर से जारी किए दामों में जीएसटी शामिल नहीं होता है।