स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट
- फोटो : PTI
हफ्ते के तीसरे दिन भी बाजार में हरियाली है यानी बुधवार को भी हरे निशान के साथ बाजार खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सजेंच का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 122.50 अंक या 0.25 फीसदी के साथ 49,066.64 के स्तर पर खुला है। वहीं निफ्टी भी हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 0.39 फीसदी या 57 अंकों की बढ़त के साथ 14,710.50 के स्तर पर खुला है।
बैंक और ऑटे शेयरों में अच्छी खरीदारी
मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं बैंक और ऑटो शेयरों में अच्छी खरीदारी है। हालांकि मेटल शेयरों में कुछ दबाव देखने को मिल रहा है। विदेशी बाजारों की बात करें तो ग्लोबल संकेतों की बात करें अमेरिकी बाजार मे मंगलवार को दबाव देखने को मिला लेकिन एशियाई बाजारों में मिला-जुला ट्रेंड देखने को मिला।
सोमवार और मंगलवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
इससे पहले सेंसेक्स सोमवार को 318.92 और निफ्टी 108.1 अंक ऊपर खुला था। वहीं, मंगलवार को सेंसेक्स 37.57 और निफ्टी 8.8 अंक ऊपर खुला था। बता दें कि मंगलवार को बाजार बढ़त के साथ ही बंद हुए थे और बुधवार को बढ़त के साथ ही बाजार खुला है।
एशियाई बाजारों की चाल
हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 77 अंकों के साथ 28979 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी दो अंक की गिरावट के साथ 3,440 के स्तर पर आ गया। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 26 अंको की गिरावट के साथ 3,188 पर कारोबार कर रहा है। वहीं जापान का निक्केई इंडेक्स 90 अंक चढ़कर 29,082 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।