फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना-चांदी: 46753 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ सोने का दाम, 396 रुपये महंगी हुई चांदी

Mon, 26 Jul 2021 04:45 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज पीली धातु 169 रुपये बढ़कर 46,753 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 396 रुपये की तेजी के साथ 66,080 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 
 
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई। आज सोना 169 रुपये बढ़कर 46,753 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक बाजारों से भारत में पीली धातु प्रभावित हुई। साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट से सोना महंगा हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले सत्र में सोने का दाम 46,584 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 

विज्ञापन


396 रुपये महंगी हुई चांदी 
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 396 रुपये की बढ़त आई और इसकी कीमत 66,080 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 65,684 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,808 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 25.32 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वीपी कमोडिटी रिसर्च नवनीत दमानी ने कहा कि, 'अमेरिकी यील्ड में गिरावट और डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते मामलों पर चिंताओं के बीच सोने की कीमतों में तेजी आई। निवेशकों का ध्यान इस सप्ताह की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की बैठक पर केंद्रित है।'
विज्ञापन


जून तिमाही में गोल्ड ईटीएफ में 1328 करोड़ का निवेश
निवेशकों ने गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेट कोषों (ईटीएफ) में जून 2021 को समाप्त तिमाही में 1,328 करोड़ रुपये का निवेश किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि चालू वित्त वर्ष के शेष महीनों में निवेश का यह प्रवाह जारी रहेगी। इस साल जून की तिमाही में अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद के बीच निवेश का प्रवाह कुछ कम रहा है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। पिछले साल समान तिमाही में गोल्ड ईटीएफ में निवेश का आंकड़ा 2,040 करोड़ रुपये रहा था। निवेश का प्रवाह घटने के बावजूद गोल्ड ईटीएफ के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) जून, 2021 के अंत तक बढ़कर 16,225 करोड़ रुपये पर पहुंच गईं। जून, 2020 के अंत तक एयूएम 10,857 करोड़ रुपये रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें