फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: आज और सस्ता हो गया सोना, चांदी का भाव भी टूटा, खरीदने से पहले जानें अपने शहर का रेट

Thu, 21 Apr 2022 09:41 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Latest Rate Update In INR: कीमती धातुओं ने गिरावट का दौर जारी है। गुरुवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमत 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 52,576 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई, जबकि चांदी के दाम में भी 0.35 फीसदी की कमी आई और इसकी कीमत गिरकर 68,164 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके पास अभी सुनहरा मौका है। बीते तीन दिनों से लगातार कीमती धातुओं की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन भी कमोडिटी मार्केट में सोने-चांदी के भाव में नरमी देखने को मिली। आज एमसीएक्स पर सोने की कीमत 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 52,576 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई, जबकि चांदी के दाम में भी 0.35 फीसदी की कमी आई और इसकी कीमत गिरकर 68,164 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।  

विज्ञापन


कीमती धातुओं की शुद्धता ऐसे जाचें
यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 

अपने शहर का भाव जानने का तरीका
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें