Gold Silver Latest Rate Update In INR: कीमती धातुओं ने गिरावट का दौर जारी है। गुरुवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमत 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 52,576 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई, जबकि चांदी के दाम में भी 0.35 फीसदी की कमी आई और इसकी कीमत गिरकर 68,164 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके पास अभी सुनहरा मौका है। बीते तीन दिनों से लगातार कीमती धातुओं की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन भी कमोडिटी मार्केट में सोने-चांदी के भाव में नरमी देखने को मिली। आज एमसीएक्स पर सोने की कीमत 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 52,576 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई, जबकि चांदी के दाम में भी 0.35 फीसदी की कमी आई और इसकी कीमत गिरकर 68,164 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
विज्ञापन
कीमती धातुओं की शुद्धता ऐसे जाचें
यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
अपने शहर का भाव जानने का तरीका
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।