फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold-Silver Price: सर्राफा बाजार में सोना 97 रुपये तेज, चांदी 303 रुपये फिसली 

Fri, 08 Jul 2022 03:51 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1742 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की दर से कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 19.20 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 97 रुपया मजबूत होकर 50,613 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार इससे पिछले कारोबारी सीजन में सोना 50,516 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन


वहीं, चांदी की कीमतों में प्रति किलो 303 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। चांदी की कीमतें पिछले कारोबारी दिन की तुलना में शुक्रवार को 56,843 रुपये से गिरकर 56,540 रुपये पर आ गई हैं।  

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1742 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की दर से कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 19.20 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट्स (कॉमोडिटीज) तपन पटेल के अनुसार वैश्विक स्तर पर मिले-जुले माहौल के कारण सोने की कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें