Gold SIlver Latest Price Update In INR: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को जहां सोने की कीमत में गिरावट आई, तो वहीं चांदी के दाम में उछाल देखने को मिला। सोना 50 रुपये की गिरावट के साथ 51,483 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में कीमती पीली धातु 51,533 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
रुपये की मजबूती के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 50 रुपये की गिरावट के साथ 51,483 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में कीमती पीली धातु 51,533 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
बता दें कि सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे बढ़कर 75.55 पर बंद हुआ। जहां सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली, वहीं इसके विपरीत चांदी में 187 रुपये की तेजी आई है। इस बढ़ोतरी के साथ चांदी का भाव 66,827 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 66,640 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमतों में 50 रुपये की गिरावट आई है, जो मजबूत वैश्विक सोने की कीमतों के बावजूद रुपये की मजबूती के दबाव में है। उन्होंने कहा कि कॉमेक्स पर सोने की कीमत 1,930 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।