फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने का भाव टूटकर 50 हजार के नीचे, चांदी हुई महंगी, खरीदने से पहले जानें लेटेस्ट रेट

Wed, 16 Feb 2022 10:09 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Latest Price In India: बीते कारोबारी दिन 50 हजार पर पहुंचने के बाद एमसीएक्स पर बुधवार को सोने के दाम में मामूली कमी आई और ये एक बार फिर से 50 हजार के नीचे आ गया। आज सोने की कीमत 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 49,362 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोना चांदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमसीएक्स पर बुधवार को सोने के दाम में मामूली कमी आई और ये एक बार फिर से 50 हजार के नीचे आ गया। आज सोने की कीमत 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 49,362 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम में 0.03 फीसदी की तेजी आई और यह 63,008 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। 

विज्ञापन


मंगलवार को आई थी जोरदार तेजी
बता दें कि एमसीएक्स पर मंगलवार को सोने के दाम में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला था और ये एक बार फिर से 50 हजारी हो गया। सोने की कीमत 0.74 फीसदी की उछाल के साथ 50,284 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचं गई थी। वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम भी 0.46 फीसदी बढ़कर 64,531 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। 

इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन


यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें