Gold Silver Latest Rate Update: राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत मामूली तीन रुपये की तेजी के साथ 50,304 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इससे पिछले कारोबारी दिन में सोना 50,301 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 304 रुपये बढ़कर 60,016 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातु की कीमतों में उछाल के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत मामूली तीन रुपये की तेजी के साथ 50,304 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इससे पिछले कारोबारी दिन में सोना 50,301 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी पिछले कारोबार के 59,712 रुपये प्रति किलोग्राम से 304 रुपये बढ़कर 60,016 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,820 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 21.35 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि कॉमेक्स में सोने की कीमतों में मजबूती के साथ बुधवार को 1,820 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ।